उत्तराखंड

जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही भाजपा

देहरादून। आगामी 23 जनवरी को देवभूमि उत्तराखण्ड प्रदेश में सम्पन्न होने जा रहे नगर निगम, निकाय, नगर पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस में भारी उत्साह एवं जोश दिखाई दे रहा है। प्रदेश पार्टी संगठन द्वारा अपने चुनाव प्रत्याशियों के लिए सफल प्रचार-प्रसार एवं उच्च स्तर की व्यवस्था हेतु प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सभी आधुनिक संसाधनों से युक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष को पार्टी के वरिष्ठम नेता अवधेश पंत नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं गोपाल सिह गड़िया को सहप्रभारी के रुप में सक्रियता पूर्वक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाहन करने हेतु नियुक्त किया गया है। प्रदेश के नगर निकाय, नगर पंचायत एवं नगर पालिका हेतु चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ शीर्ष नेताओं में से सूचीवद्व चिन्हित स्टार प्रचारक 40 नेताओं को अपने-अपने चुनावी क्षेत्रोें, वार्डाे, निगमों में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार-प्रसार की आवश्यकता हेतु होड़ सी लगी है, प्रमुख नेतागणों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एव प्रीतम सिह और पूर्व मंत्रीगणों में डा. हरक सिह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट एवं विधायक रवि बहादूर सिह, श्रीमती ममता राकेश, श्रीमती अनुपमा रावत आदि नेतागणों की चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रत्याशियों से आवश्यकता नियमित रुप से प्राप्त हो रही है। सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठतम नेतागण अपने-अपने दायित्वों को सफलता पूर्वक निर्वाहन करते हुए चुनाव में सभी प्रत्याशियों के भारी बहुमत से विजय होने के प्रति आस्वस्त दिखाई दे रहे है।
इस अवसर पर चुनाव नियंत्रण कक्ष प्रभारी अवद्येश पन्त ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी दमदार तरिके से चुनाव लड़कर जीत का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि विगत 7 वर्षो में भाजपा सरकार ने केवल और केवल जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगकर देश के युवाओं को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा फौंज में जाकर देश की सेवा करना चाहता था परन्तु भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ अत्याचार और अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। पन्त ने कहा कि पूरे राज्य में लगातार आये दिन कहीं ना कहीं से रोज अखबारों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार उत्पीड़न की खबरें आ रही है। जिससे देवभूमि नाम बदनाम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button