उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका, महेश शर्मा ने पार्टी को कहा अलविदा

देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं अब आज कांग्रेस को जनपद नैनीताल की कालाढूंगी विधानसभा सीट से बड़ा झटका लगा है । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग हुए भाजपा में शामिल हो गए है।

कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद, महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की रही अहम भूमिका, नैनीताल लोकसभा से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से नाराज बताए जा रहे थे महेश शर्मा।

 

Related Articles

Back to top button